फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bulldozer used to clear 20-year-old encroachment

Ghazipur News: 20 साल पुराने कब्जे पर चला बुलडोजर

Thu, 24 Sep 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer used to clear 20-year-old encroachment
करुई में राजस्व विभाग व पुलिस टीम की मौजूदगी में जेसीबी से चकमार्ग से हटाया जाता अतिक्रमण-संवाद
जमानिया। सब्बलपुर कलां गांव में बुधवार को प्रशासन ने करीब दो दशक पुराने अवैध कब्जे को हटाकर लगभग पांच मंडा भूमि मूल काश्तकारों को सौंप दी। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर राजस्व टीम पुलिस बल और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। प्रशासनिक अमले को देखकर कब्जाधारकों ने स्वयं ही टीनशेड और कच्चे निर्माण हटाने शुरू कर दिए। इसके बाद राजस्व कर्मियों ने भूमि की पैमाइश और निशानदेही कराकर काश्तकारों को कब्जा दिलाया। तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि सब्बलपुर कलां गांव निवासी बीरबल यादव पर त्रिलोकीनाथ उपाध्याय, सत्यप्रकाश, अखिलेश और बृजेश उपाध्याय की करीब पांच मंडा भूमि पर कच्चा निर्माण और टीनशेड डालकर लगभग 20 वर्षों से कब्जा करने का आरोप था।
विज्ञापन

कब्जे को लेकर काश्तकारों ने न्यायालय की शरण ली थी। साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने भूमि को कब्जा मुक्त कराकर मूल काश्तकारों को सौंपने का आदेश दिया था। जिलाधिकारी की ओर से भी पूर्व में कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जमीन खाली नहीं की गई। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश के क्रम में बुधवार को राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई पूरी कराई। भूमि की पैमाइश और निशानदेही के बाद उसे मूल काश्तकारों के सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार पंचम, कानूनगो रामराज, नसीमुल्लाह, लेखपाल रमेश कुमार सोनकर, रविंद्र, अंगद सिंह यादव, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed