फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The holy land inspires us all: Ajay Rai

पवित्र भूमि हम सभी को देती है प्रेरणा : अजय राय

Wed, 19 Aug 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The holy land inspires us all: Ajay Rai
मुहम्मदाबाद के शहीद स्मृति भवन में शहीद झांकी पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्र
मुहम्मदाबाद। शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहीद पार्क में 18 अगस्त 1942 को देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अष्ट शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यह पवित्र भूमि हम सभी को प्रेरणा देती है। अष्ट शहीदों की शहादत हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि अष्ट शहीदों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वतंत्र भारत का सपना देखा था। उनका उद्देश्य था कि देश कि भावी पीढ़ियां खुली हवा में सांस लें और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। आज देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है। बच्चे-बच्चियां अपने भविष्य के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उनके सामने कई चुनौतियां हैं। उन्होंने परीक्षा पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पहले परीक्षाओं के पेपर प्रयागराज के सरकारी प्रेस में छपते थे। जबकि अब गुजरात की कंपनियों को परीक्षा कराने का ठेका दिया जा रहा है, जिसके कारण पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

आजादी के लिए यहां शहीद हुए सभी अष्ट शहीद जेन जी ही थे : अभिनव
युवा भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि आज जेन जी की चर्चा हो रही है, परंतु देश की आजादी के लिए यहां शहीद हुए सभी अष्ट शहीद जेन जी ही थे। आज के जेन जी पर ही देश को आगे बढाने की जिम्मेदारी है। देश को आजाद हुए लंबा समय बीत गया, उसका मूल्यांकन हमें करना चाहिए कि जिन उद्देश्यों को लेकर महान लोगों ने शहादत दी, हम उसमें अब तक क्या पा सकें। इसके पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ शहीद स्मृति भवन पर उपजिलाधिकारी ध्रुव कुमार शुक्ला व भाजपा नेता पीयूष राय ने ध्वजारोहण तथा शहीद झांकी का अनावरण करके किया। उसके बाद राष्ट्रगान और अष्ट शहीद अमर रहे का नारा लगाया गया। शहीदों की याद में हवन पूजन हुआ। लोगों ने अमर शहीद डाॅ. शिवपूजन राय एवं वंश नारायण राय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णविहारी राय, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, शेषनाथ राय, चौधरी दिनेशचंद्र राय, अतुल राय, विजयशंकर राय, आनंद राय सांकृत, जनक कुशवाहा, सुनील राम, अमिताभ अनिल दुबे, पशुपतिनाथ राय आदि मौजूद रहे।

मुहम्मदाबाद के शहीद स्मृति भवन में शहीद झांकी पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्र

मुहम्मदाबाद के शहीद स्मृति भवन में शहीद झांकी पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्र

मुहम्मदाबाद के शहीद स्मृति भवन में शहीद झांकी पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्र

मुहम्मदाबाद के शहीद स्मृति भवन में शहीद झांकी पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed