{"_id":"69f253acab4423326e00d9d7","slug":"three-dead-after-trees-and-walls-collapse-during-storm-and-rain-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-151551-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आंधी-बारिश में पेड़ और दीवार गिरने से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आंधी-बारिश में पेड़ और दीवार गिरने से तीन की मौत
विज्ञापन
जमानिया स्टेशन रोड पर गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में बुधवार की शाम 4:30 बजे अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। ओले भी गिरे जिससे आम की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं आंधी से शहर में पेड़ गिरने से वृद्ध रामदरश बिंद (77) की मौत हो गई। वहीं दीवार गिरने से जंगीपुर में दीपक (19) और कासिमाबाद थाना क्षेत्र में लड़की की मौत हो गई।
दोपहर बाद तेज धूलभरी आंधी चलने से शहर से लेकर गांव तक अंधेरा छा गया। कुछ ही देर में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। तेज आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ गए और करीब 200 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
कई जगह हाईटेंशन व लो टेंशन बिजली के तार टूटने से करीब 50 हजार से ज्यादा घरों में अंधेरा छा गया, जिससे ग्रामीण इलाकों में देर शाम तक लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। वहीं, 132केवी विद्युत उपकेंद्र कुंडेसर से सूचना मिली है कि 33 केवी मेन सप्लाई ब्रेक डाउन हो गई हैं, जिससे करीब 50 गांवों में आपूर्ति ठप हो गई है।
किसानों के लिए आफत बनी ओलावृष्टि : आंधी और ओलावृष्टि ने सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को पहुंचाया है। बागवानों का कहना है कि इस साल जब से पेड़ों पर बौर आया है, तब से बेमौसम बारिश और तेज हवाएं लगातार फसल को प्रभावित कर रही हैं। कच्चे आम (टिकोरा) के झड़ने से उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। वहीं दूसरी ओर सब्जी उगाने वाले किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। विवाह घरों में मचा हड़कंप : औड़िहार क्षेत्र में आंधी और बारिश ने शादी समारोहों में भी खलल डाल दिया। गोपालपुर में एक शादी के दौरान तेज तूफान से साज-सज्जा बिखर गई। लोग सामान बचाने के लिए भागते नजर आए।
दवा लेकर आते समय रामदरस पर गिरा पेड़
गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के पीजी कॉलेज के पास बुधवार की शाम आई तेज आंधी में गुलमोहर का पेड़ गिर गया। टहनी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। वह बेटे के साथ बाइक से दवा लेकर घर जा रहे थे। आधी आने पर पेड़ के नीचे खड़े थे, जबकि बेटा इस घटना में बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि बकराबाद निवासी रामदरस बिंद (70) दवा लेने गए थे। अचानक आंधी आ गई। वह दवा लेकर बाइक से घर जा रहे थे। आंधी आने पर वह पीजी कॉलेज पास बाइक रोकवाकर पेड़ के नीचे चले गए थे। जबकि बेटे बाइक के साथ खड़ा था। अचानक गुलमोहर पेड़ टूटकर गिर पड़ा। टहनी की चपेट में आने से वृद्ध की गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बेटा बाल- बाल बच गया। पुत्र उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव को माॅर्च्यूरी भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर के बाद विधिक कार्रवाई होगी। संवाद
उड़ गए टीनशेड, टूटी बिजली लाइन
मनिहारी क्षेत्र में आंधी का असर ज्यादा देखने को मिला। तेज हवाओं से दुकानों के टीनशेड उड़ गए और कई अस्थायी दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। बाजार के पास 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सैदपुर तहसील क्षेत्र में भी आंधी-पानी ने तबाही मचाई। कई जगह टीनशेड और छप्पर उड़ गए। जायद की फसलें जैसे लौकी, तरोई और भिंडी बुरी तरह प्रभावित हुईं। किसानों के खलिहानों में रखा गेहूं का भूसा भी भीग गया, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ गईं। गंगौली क्षेत्र में भी बारिश हुई। देवकली क्षेत्र में आंधी के बाद घंटों बारिश हुई। गांव की गलियों में पानी भर गया।
विद्युत तार की चपेट में आने से भैंस की मौत : भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवकठीया गांव में बुधवार शाम 440 वोल्ट की विद्युत तार की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। गांव निवासी रामचन्द्र पाल ने बताया कि भैंस को सड़क किनारे चरा रहे थे। इसी दौरान नीचे लटक रही हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से भैंस झुलसकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लेखपाल रवि शुक्ला और पशु चिकित्साधिकारी हसनैन अंसारी ने स्थिति का जायजा लिया। लेखपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित को नियमानुसार सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Trending Videos