गाजीपुर। डीएम अनुपम शुक्ला के निर्देश पर चार एसीएमओ ने सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान करंडा सीएचसी पर तैनात अनुपस्थित दो डॉक्टर डॉ. चौधरी अखंड प्रताप सिंह और बाराचवर के डॉक्टर सुशील कुमार मौर्य सहित 21 स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा। इस कार्रवाई से अन्य सीएचसी के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मची हुई है।
सीएमओ डाॅ. एसके पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर चार अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों ने निर्धारित चेक लिस्ट के मुताबिक निरीक्षण किया गया। एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार ने सीएचसी मरदह, एसीएमओ डॉ. जयनाथ सिंह करंडा, जमानिया, एसीएमओ डॉ. संजय कुमार के द्वारा सुभाकरपुर सीएचसी और एसीएमओ डॉ. रामकुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़ऊर और बाराचवर सीएचसी का निरीक्षण किया गया। साथ ही एसीएमओ ने अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि साफ- सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए। मरीज के बैठने के उचित व्यवस्था हो। साथ ही बिजली और पानी की आपूर्ति बेहतर रखे। कोई भी चिकित्सक किसी भी दिशा में किसी भी मरीज को बाहर की दवा और जांच ना लिखें, अगर ऐसा करते हुए कोई चिकित्सक पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।