सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies under suspicious circumstances

Ghazipur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव में मंगलवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह कमरे में अचेत मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि रामपुर मिल्की निवासी शिवसरन बिंद ने बताया कि पुत्र गोविंदा कुमार बिंद (20) दो पुत्रों में बड़ा था। वह बाहर निजी नौकरी करता था। करीब दो महीने पहले छुट्टी पर घर आया था। रात में गोविंदा भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया था। जब काफी देर तक गोविंदा कमरे से बाहर नहीं आया, तो वे उसे देखने गए। वहां वह अचेत मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

पिता शिवसरन बिंद ने आशंका जताई कि पुत्र ने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। हालांकि, परिवार को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उसने यह कदम क्यों उठाया है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed