{"_id":"69f2526bd09d96d1e5094247","slug":"two-dead-including-a-youth-after-wall-collapses-during-storm-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-151555-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आंधी में दीवार गिरने से युवक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आंधी में दीवार गिरने से युवक सहित दो की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी में दीवार गिरने से युवक सहित दो की मौत
गाजीपुर। जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की शाम आई आंधी में दीवार गिरने से युवक सहित दो की मौत हो गई।
जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी के सआदतपुर के चकहबीबुल्लाह निवासी दीपक (19) ईंट की दीवार पर लगे टिनशेड के कमरे में सो रहे थे। अचानक शाम में आंधी से दीवार भरभराकर गिर गई। इधर परिवार के लोग युवक की तलाश में जुट गए। जब दीवार गिरा देखा शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और ईंट हटाया और गंभीर रूप से घायल युवक को बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी हाउस में रखवा दिया गया है। उधर, कासिमाबाद कोतवाली के नसीरपुर गांव में दीवार गिरने से दबकर एक अज्ञात किशारी की मौत हो गई। परिजन मेडिकल अस्पताल लेकर आए और डाॅक्टरों के मृत घोषित करते ही परिजन किसी को कुछ बताए बिना ही शव लेकर घर चले गए।
विद्युत तार की चपेट में आने से भैंस की मौत
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवकठीया गांव में बुधवार शाम 440 वोल्ट की विद्युत तार की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई।गांव निवासी रामचन्द्र पाल ने बताया कि भैंस को सड़क किनारे चरा रहे थे। इसी दौरान नीचे लटक रही हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से भैंस गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लेखपाल रवि शुक्ला और पशु चिकित्साधिकारी हसनैन अंसारी ने स्थिति का जायजा लिया। लेखपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित को नियमानुसार सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संवाद
Trending Videos