पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers' anger erupted over the dilapidated electricity system.

Ghazipur News: जर्जर बिजली व्यवस्था पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जेई का पुतला फूंका

Mon, 06 Jul 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers' anger erupted over the dilapidated electricity system.
सिखड़ी बाजार में बिजली निगम के ​खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण-संवाद
दुल्लहपुर। सिखड़ी बाजार में जर्जर बिजली व्यवस्था और विभागीय लापरवाही के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दुल्लहपुर विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर (जेई) का पुतला फूंककर विरोध जताया। ग्रामीणों ने जर्जर तार और खंभों को तत्काल बदलने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सिखड़ी बाजार में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के तार कई स्थानों पर जमीन से महज सात फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं। इससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों और खेतों में ट्रैक्टर लेकर जाने वाले किसानों के सामने हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बखरा पेट्रोल पंप के सामने, चौहान बस्ती और मेहंदीपुर के बीच लगे कई बिजली के खंभे और तार जर्जर हो चुके हैं। कई स्थानों पर तार टूटकर गिर गए हैं, लेकिन उन्हें अब तक दुरुस्त नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कृषि विभाग की ओर से लगाए गए कई पोल और तार भी टूटने के बाद गायब हो गए हैं, जिसकी जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि आपात स्थिति में बिजली विभाग के सीयूजी नंबर पर फोन करने पर भी कर्मचारी कॉल रिसीव नहीं करते, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य अनिल कनौजिया, ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, ग्राम प्रधान रमेश यादव, अश्वनी राय और कृष्ण बिहारी राय ने किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जर्जर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कराया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में महावीर राय, शशिकांत तिवारी, अंजनी तिवारी, महेंद्र तिवारी, बबलू तिवारी, रितेश मौर्य, शिवकुमार शर्मा, रामाशीष शर्मा, नीरज यादव, भोलू राय, चमन तिवारी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed