सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   We will boycott mobile-related tasks and online attendance until our demands are met.

Ghazipur News: मांगें पूरी होने तक मोबाइल से जुड़े कार्यों ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार करेंगे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
We will boycott mobile-related tasks and online attendance until our demands are met.
विज्ञापन
बिरनो-नंदगंज। बिरनो विकासखंड क्षेत्र के पंचायत सहायकों ने संसाधनों की कमी, अत्यंत कम मानदेय एवं विभिन्न सेवा संबंधी समस्याओं के विरोध में बृहस्पतिवार को एडीओ पंचायत अनिल कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरा नहीं होती, तब तक वह मोबाइल आधारित सभी कार्यों और ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार करेंगे।

ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से पत्र जारी किए जाने के बावजूद सर्वेक्षण सहित विभिन्न कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। ऐसे में उन्हें निजी मोबाइल, इंटरनेट और अन्य संसाधनों का उपयोग कर कार्य करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर संसाधनों के अभाव में मोबाइल आधारित कार्य समय से पूरे नहीं हो पाते हैं तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। पंचायत सहायकों ने अपनी प्रमुख मांगों में सर्वे कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, इंटरनेट सुविधा देने, पंचायत भवनों पर सभी उपकरण उपलब्ध कराने आदि की मांग की।
विज्ञापन
Trending Videos

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रज्ञा सिंह, सुमन, प्रियंका यादव, बृजेश कुमार, मुलायम यादव, रेखा, रामविलास और नंदलाल यादव सहित कई पंचायत सहायक शामिल रहे।
एडीओ पंचायत अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि पंचायत सहायकों का ज्ञापन प्राप्त हो गया है। उनकी मांगों और समस्याओं से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा तथा समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने देवकली के बीडीओ को अपनी मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि अगर हमारी समस्याओं का पूर्ण समाधान नहीं किया जाता है तो वह चुप नहीं बैठेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed