सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Worship was performed while wearing old clothes and a black armband

Ghazipur News: पुराने कपड़े पहनकर और काली पट्टी बांधकर की इबादत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Worship was performed while wearing old clothes and a black armband
दरगाह-ए-आलिया बाबुल मुराद हुंडरहीं से नमाज के बाद हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जाहिर करते 
विज्ञापन
गंगौली/भड़सर। क्षेत्र के हुडरही, जहूराबाद, गंगौली, चावनपुर गनी सहित विभिन्न इलाकों में शिया समुदाय के लोगों ने शनिवार को सादगी के साथ ईद की नमाज अदा की। इस दौरान लोगों ने पुराने कपड़े पहनकर और काली पट्टी बांधकर इबादत की।
Trending Videos

सैयद सलमान हैदर ने बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली हुसैनी खामेनेई की 10 रमजान को हुए हमलों में शहादत के बाद शिया समुदाय में दुख है। इसी के चलते इस वर्ष ईद की खुशियां सादगी में बदल गईं। जंगीपुर नगर स्थित सदर इमामबाड़ा की शिया जामा मस्जिद में ईद की नमाज मौलाना सैयद आबिद हुसैन नकवी के नेतृत्व में अदा की गई। नमाज के बाद मौलाना ने खुत्बा देते हुए ईद के महत्व पर प्रकाश डाला और शिया समुदाय की ओर से काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि समुदाय इस बार ईद सादगी के साथ मना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव मौके पर मुबारकबाद देने पहुंचे, लेकिन मौलाना ने उन्हें सादगी से ईद मनाए जाने की जानकारी दी। इस दौरान मौजूद लोगों ने अमेरिका और इस्रराइल के खिलाफ नारेबाजी की और ईरान के सुप्रीम लीडर की तस्वीरें लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में सैयद रहबर हुसैन, सेराज अली, सैयद अली हसनैन, सामिन आब्दी, सैयद हसन यूसुफ, साकिब आब्दी, अमरजीत, सुनील, शाहनवाज अली मौजूद रहे। इस संबंध में जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि पाकिस्तान हमारा दुश्मन देश है। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि मासूमों की जान लेना अत्यंत निंदनीय है। इसी क्रम में सदर इमामबाड़ा, मस्जिद-ए-जाफरिया नखास, इमामिया मस्जिद रजदेपुर, मोहम्मदपुर, पारा, हैंसी, कैथवलिया, नोनहरा, सुसुंडी, मोलनापुर, अर्जानीपुर, कामूपुर, बथोर, मांटा, चावनपुर, जहूराबाद, गंगौली, सौरम, सादात एवं मजुई सहित कई स्थानों पर भी नमाज-ए-ईद अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed