सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man who went to his girlfriend's house was beaten up after being mistaken for a thief.

Jaunpur News: प्रेमिका के घर पहुंचे युवक को चोर समझ कर पीटा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to his girlfriend's house was beaten up after being mistaken for a thief.
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात प्रेमिका से मिलने गए युवक को युवती के परिजनों ने चोर समझ कर पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रेमी को थाने ले जाने की सूचना पर प्रेमिका भी थाने पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने में लगी है। युवती प्रेमी से शादी करने की मांग पर अड़ी है। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक पड़ोसी गांव की युवती से एक वर्ष से प्रेम करता है। अंतरजातीय होने के कारण अपने परिजनों से प्रेम के बारे में बताने से बच रहे हैं। शुक्रवार रात प्रेमी युवती के बुलाने पर उसके घर गया था। तभी घर के सदस्य प्रेमी को घर के अंदर पकड़ लिए। पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को राजगढ़ थाने ले गई। प्रेमी को थाने ले जाने की सूचना मिलते ही प्रेमिका भी प्रेमी को छोड़वाने के लिए थाने पहुंची। दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाया। पुलिस ने कहा अगर कोई घटना होगी तो जिम्मेदार परिजन होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed