Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Arms smuggler Abdullah sold two guns and 200 bullets for 1.95 lakh, arrested

Jaunpur News: असलहा तस्कर अब्दुल्ला ने 1.95 लाख में बेची थीं दो बंदूकें व 200 कारतूस, गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Arms smuggler Abdullah sold two guns and 200 bullets for 1.95 lakh, arrested
सुजानगंज पुलिस की गिरफ्त में असलहा तस्कर अब्दुल्ला खान। संवाद
जौनपुर। अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह के मामले में वांछित कानपुर के हैरिस गन हाउस के संचालक अब्दुल्ला खान निवासी कानपुर कैंट थाना क्षेत्र के 16 टैगोर रोड को सुजानगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने मध्य प्रदेश के शहडोल निवासी दिग्विजय सिंह के माध्यम से अंतरराज्यीय असलहा तस्कर शुभम सिंह उर्फ शिवा तक 12 बोर की दो बंदूकें और 200 कारतूस बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए सुजानगंज थाने बुलाया था। पूछताछ के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सुजानगंज अमित पांडेय ने बताया कि मामले में शनिवार को मुख्य सरगना सरपतहा थाना क्षेत्र के जुड़ापुर निवासी शुभम सिंह उर्फ शिवा सिंह और उसके 4 साथियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें दिग्विजय सिंह भी शामिल था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोर की दो बंदूकें, 200 जिंदा कारतूस, एक .22 बोर की राइफल, एक प्रतिबंधित 9 एमएम पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस, एक .45 बोर ग्लॉक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए थे। इसके अलावा असलहा तस्करी के क्रय-विक्रय से प्राप्त 7.58 लाख रुपये नकद और 11 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed