सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider dies after being hit by a Magic van, mourning spreads in the house

Jaunpur News: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, घर में पसरा मातम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a Magic van, mourning spreads in the house
डोभी- मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बाद मौके पर पहुंची पुलिस। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
डोभी। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसे की खबर जैसे ही घर पहुंची, खुशियों का माहौल पलभर में चीख-पुकार में बदल गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वाराणसी जनपद के लालपुर निवासी गोविंदा सिंह पुत्र अरुण सिंह अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने बाइक से आजमगढ़ जा रहे थे। रास्ते में कनौरा गांव के पास सामने से आ रही एक टाटा मैजिक का टायर अचानक फट गया। वाहन अनियंत्रित होकर सीधे उनकी बाइक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोविंदा बाइक समेत उछलकर सड़क किनारे खेत में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता अरुण सिंह ने रोते हुए कहा कि जिस रास्ते से वह अपनों की खुशियों में शामिल होने जा रहे थे, वही रास्ता उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसने हादसे की भयावहता को उजागर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मैजिक वाहन को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed