सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP wants to make Kashi a hub for Gujaratis: Ajay Rai

काशी को गुजरातियों का अड्डा बना देना चाहती है भाजपा : अजय राय

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP wants to make Kashi a hub for Gujaratis: Ajay Rai
विज्ञापन
जौनपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को जिले दौरे पर रहे। वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। साथ ही कई लोगों के घर भी गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा काशी को गुजरातियों का अड्डा बना देना चाहती है। अपने पूंजीपतियों और उद्योगपतियों को बनारस में स्थापित करने के लिए काशी के मणिकर्णिका घाट की प्राचीन विरासतों को तोड़ रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के जौनपुर आगमन पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रमोद कुमार सिंह ने लखनऊ वाराणसी हाईवे शिवापार के पास कार्यकर्ता के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वागत किया। यहां से वह कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तिलकधारी निषाद के घर पहुंच कर उनका कुशलक्षेम जाना। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान के पिता के देहांत के बाद उनकी मिट्टी में शामिल हुए। केराकत क्षेत्र के शेखजादा मोहल्ला निवासी फिजियोथेरेपिस्ट समीर हाशमी की विगत दिनों चीनी मांझे से गला कटने से हुई मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद इंग्लिश क्लब में डाॅ. काशीनाथ उपाध्याय की 11 वीं पुण्यतिथि में शामिल हुए। स्वर्गीय डाॅ. काशीनाथ उपाध्याय के पुत्रों विकेश कुमार उपाध्याय और विवेक उपाध्याय ने बताया कि 51 गरीबों की आंखों का मुफ्त आपरेशन किया गया। साथ ही 250 लोगों के आंखों का परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सत्येंद्र उपाध्याय, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed