फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJYM held a candle march against Sonia Gandhi and Kharge

Jaunpur News: भाजयुमो ने सोनिया गांधी और खरगे के खिलाफ निकाला कैंडल जुलूस

Thu, 20 Aug 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
BJYM held a candle march against Sonia Gandhi and Kharge
जुलूस निकालते भाजपा युवा मोर्चा के लोग। भाजपा
जौनपुर।
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के अपमान करने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। जिला उपाध्यक्ष अभिनव सिंह के नेतृत्व में मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकालकर नाराजगी जताई। कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा उजागर हुआ है। जुलूस टीडी कॉलेज से जेसीज चौराहे तक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ नारेबाजी की। जिला उपाध्यक्ष अभिनव सिंह ने कहा कि वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं बल्कि भारत माता की आराधना और देश के स्वतंत्रता सेनानियों का मूल मंत्र है। कांग्रेस नेतृत्व ने राष्ट्रीय प्रतीकों और देशभक्ति का अनादर किया जा रहा है। इसे देश का युवा किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा। सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। विकास ओझा ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से बार-बार राष्ट्रीय प्रतीकों का अनादर करना उनकी सोच को दर्शाता है। सचिन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए भाजयुमो का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक ऐसे कृत्यों पर पूर्ण विराम नहीं लग जाता। इस दौरान शशांक सिंह, सिद्धार्थ सिंह, आयुष अस्थाना, अंकित, ओम, अभिषेक (गोलू), विनीत, अनुराग, रोहित आयुष, मनीष, ज्ञान, शिवा, ललित, शार्दुल ,रविश, पिंकू, नीरज, एसपी सिंह, शिवम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed