सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electricity bill increased from Rs 300 to Rs 3600 and from Rs 400 to Rs 4000.

Jaunpur News: 300 से सीधे 3600 और 400 से 4000 आया बिजली बिल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill increased from Rs 300 to Rs 3600 and from Rs 400 to Rs 4000.
बिजली का बिल दिखाते -दिलीप कुमार गुप्ता
विज्ञापन
जौनपुर। स्मार्ट मीटर से उम्मीद थी कि बिजली व्यवस्था में सुधार होगा लेकिन इससे उपभोक्ताओं पर पहले से दस गुना ज्यादा बोझ बढ़ गया है। ग्रामीणों की शिकायत है कि जब से स्मार्ट मीटर उनके घर में लगे हैं तब से बिजली का बिल कई गुना ज्यादा आने लगा है। अब बिल ठीक कराने के लिए उपभोक्ता उपकेंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। जिले में सात लाख 53126 बिजली उपभोक्ता हैं। नगरीय क्षेत्र में करीब 55 हजार उपभोक्ता हैं। उन्हें 67 उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके लिए करीब 62 हजार ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली चोरी, लाइन लॉस और बिलिंग में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक एक लाख 24 हजार 917 स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। कई स्मार्ट मीटरों में कई गुना तक बिजली बिल आने से उपभोक्ता परेशान हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed