{"_id":"6a4d45c84dae2d6e75092202","slug":"ensure-timely-completion-of-all-tasks-related-to-the-cooperative-department-district-magistrate-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-158547-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता विभाग से जुड़े सभी कार्यों को समय से पूरा कराएं : जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता विभाग से जुड़े सभी कार्यों को समय से पूरा कराएं : जिलाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जन सुनवाई कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक हुई। इस दौरान सहकारिता विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में नवगठित बी-पैक्स के गठन बी-पैक्स को भूमि आवंटन, बी-पैक्स की भूमि को भू-राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने, पैक्स के कम्प्यूटरीकरण व बी-पैक्स में सोलर रूफ टॉप लगाए जाने संबंधी एजेंडों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सहकारिता विभाग से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, ताकि जनपद में सहकारी संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि बी-पैक्स के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी व किसानों को सहकारिता योजनाओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा। जिलाधिकारी ने नवगठित समितियों के सचिवों को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ब्रजेश पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे।