सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FIR against five people including husband for dowry harassment

Jaunpur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
FIR against five people including husband for dowry harassment
विज्ञापन
रामनगर। नेवढ़िया थानाक्षेत्र के बनेवरा गांव में दहेज प्रताड़ना और मारपीट के मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। केराकत थानाक्षेत्र के कोहरी गांव निवासी सुरेश कुमार पाल की बेटी वर्षा की शादी नौ दिसंबर 2023 को नेवढ़िया थानाक्षेत्र के बनेवरा गांव निवासी डॉ. संजय पाल के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले बाद में 10 लाख रुपये और चारपहिया वाहन की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसने कई बार मायके पक्ष को फोनकर पीड़ा बताई। बेटी का घर बचाने के उद्देश्य से अप्रैल 2025 में पिता ने पांच लाख रुपये ऑनलाइन दामाद के बैंक खाते में भेजे, लेकिन इसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। पीड़िता के अनुसार आठ अक्तूबर 2025 को मुंबई में पति, ससुर, सास और देवरों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं 26 नवंबर 2025 को ससुराल में दहेज को लेकर गालीगलौज और मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति डॉ. संजय पाल, ससुर देव शरण पाल, सास सुशीला देवी, देवर डॉ. अभिषेक पाल और आशुतोष पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed