सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Give us jobs, or pay us ten thousand rupees: Sanjay Singh

रोजगार दो वरना, दस हजार दो : संजय सिंह

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Give us jobs, or pay us ten thousand rupees: Sanjay Singh
पदयात्रा में कछवां पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
कछवां। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा शनिवार को आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में पहुंची। संजय सिंह ने कहा कि आज युवाओं को रोजगार चाहिए। अगर सरकार रोजगार नहीं दे सकती तो उन्हें 10 हजार का भत्ता दे। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं व स्थानीय नागरिक शामिल रहे। पदयात्रा के नगर में प्रवेश करते ही आम आदमी पार्टी के कछवां नगरध्यक्ष मिथिलेश रावत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद का स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा भी की। पदयात्रा में संजय सिंह ने बताया कि 16 जनवरी से शुरू यात्रा 22 जनवरी तक मिर्जापुर से सारनाथ काशी तक जाएगी। यात्रा का उद्देश्य नौकरियों के लिए संघर्ष करने वाले नौजवान, सब्सिडी खत्म करने की मार झेल रहे बुनकर, दुकानों पर बुल्डोजर चलाने वाले रेहड़ी व पटरी वाले दुकानदार, किसान, शिक्षा मित्र, आशा बहुएं, रोजगार सेवक की आवाज को उठाना है। यह तबका बेरोजगारी की मांग झेल रहा है। कहा इनके लिए ही हमने नारा दिया है रोजगार दो वरना दस हजार दो। यानी कि जब सरकार 18 वर्ष के ऊपर के नौजवानों को रोजगार नहीं दे सकती तो हर महीने 10000 का भत्ता दे। बदले में उनसे दो घंटे प्रतिदिन भले ही सरकारी काम कराए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed