सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Harsh Agrahari became the city coordinator, Raunak and Rudra became co-coordinators

Jaunpur News: हर्ष अग्रहरि नगर संयोजक, रौनक व रुद्र सह संयोजक बने

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Harsh Agrahari became the city coordinator, Raunak and Rudra became co-coordinators
फोटोः 10ः शाहगंज बजरंग दल पदाधिकारी। बजरंग दल - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के योगीनाथ तिराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर बुधवार को बजरंग दल की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से नगर बजरंग दल की नई टीम का गठन किया गया। हर्ष कुमार अग्रहरि को नगर संयोजक मनोनीत किया गया। रौनक अग्रहरि और रुद्र प्रताप सिंह को नगर सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। गौ रक्षा प्रमुख के रूप में गुलशन यादव व सह प्रमुख दीपक को नियुक्त किया गया। शुभम कुमार अग्रहरि को मनोपासना प्रमुख बनाया गया। बैठक का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष साधु तिवारी, जिलामंत्री सुनील मौर्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक रवि ने किया। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, कार्य विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।
Trending Videos

नव नियुक्त नगर संयोजक हर्ष कुमार अग्रहरि ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सेवा, सुरक्षा और संस्कार बजरंग दल का मूल उद्देश्य है। हिंदुत्व, सांस्कृतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और गौ सेवा के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगा। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। बैठक के समापन पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed