{"_id":"6a3a2fc78ba8ce1b790a12f0","slug":"innocent-child-died-after-injection-negligence-alleged-in-jaunpur-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: इंजेक्शन लगते ही पांच साल के मासूम की बिगड़ी हालत, जौनपुर ले जाते समय हुई मौत; लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: इंजेक्शन लगते ही पांच साल के मासूम की बिगड़ी हालत, जौनपुर ले जाते समय हुई मौत; लापरवाही का आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में पांच साल के मासूम को तेज बुखार होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। आरोप है कि वहां इंजेक्शन लगते ही बच्चे की हालत बिगड़ गई। वहां से दूसरे जगह जाने की सलाह दी गई। परिजन जौनपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में बच्चे की मौत हो गई।
मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जौनपुर जिले में छतरीपुर गांव निवासी सतीश विश्वकर्मा के पांच वर्षीय पुत्र ओम विश्वकर्मा को तेज बुखार होने पर परिजन सोमवार रात करीब 11 बजे पराऊगंज बाजार स्थित शिवम क्लिनिक लेकर पहुंचे। आरोप है कि क्लिनिक में बच्चे को इंजेक्शन लगाए जाने के तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।
परिजनों के अनुसार, बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे कहीं और ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए जौनपुर लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही मासूम की मौत हो गई। बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण वापस पराऊगंज पहुंचे और चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान जलालपुर थाना गद्दी-केराकत मार्ग लगभग 15 मिनट तक बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर से व्यापारी की मौत, टहलते समय हुआ हादसा; परिवार में मचा कोहराम
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था, जिसे हटवा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।