सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Man caught stealing tyres and parts from crashed truck

Jaunpur News: दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टायर और पार्ट्स चोरी करते एक को पकड़ा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Man caught stealing tyres and parts from crashed truck
ट्रक से चोरी हुए पार्ट्स। संवाद
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत-थानागद्दी मुख्य मार्ग पर पांच दिन पहले सूजी और मैदा लदा ट्रक पलटने से क्षतिग्रस्त हो गया था। ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। सोमवार देर रात उक्त ट्रक का टायर और अन्य पार्ट्स चोरी करते एक आरोपी पकड़ लिया गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रक चालक का आरोप है कि मैजिक वाहन एवं स्कूटी से आए पांच चोरों ने ट्रक का कीमती पार्ट एक्सेल और टायर चोरी करने का प्रयास किए। खटपट की आवाज सुनकर ट्रक चालक की नींद खुल गई। विरोध करने पर चोर भागने लगे। चालक का दावा है कि एक आरोपी को उन लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की देखरेख के लिए ट्रक में सोए रवि यादव ने बताया कि वह सोमवार की रात ट्रक में अपने खलासी के साथ सोया था। देर रात खटपट की आवाज सुनकर नींद खुली तो देखा कि उसके ट्रक का एक्सेल चोरों ने खोल लिया था। टायर खोल रहे थे। रवि का आरोप है कि चोर मैजिक और एक स्कूटी से आए हुए थे। जब रवि यादव ने पूछा कि क्या कर रहे हो तब चोरों ने पहले उन पर हमला कर दिया। भागते समय रवि यादव और उसके साथी ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य तीन मौके से फरार हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed