{"_id":"69ab2a490b2083728a070436","slug":"seats-in-long-distance-trains-are-full-waiting-list-crosses-100-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-150734-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें फुल, वेटिंग 100 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें फुल, वेटिंग 100 के पार
विज्ञापन
जौनपुर जंक्शन पर यात्रियों की भीड़
विज्ञापन
जौनपुर। होली मनाने के लिए दूसरे जिलों, राज्यों और शहरों से घर पहुंचे लोग अब वापस काम पर लौटने की जद्दोजहद में जुट गए हैं। इससे रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
सभी लंबी दूरी के ट्रेनों में सीटें फुल हैं, वेटिंग भी 100 के पार पहुंच गई है। सीट के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
जिले के बड़ी संख्या संख्या में लोग कानपुर, दिल्ली, नोएडा, मुंबई, सूरत, गुजरात समेत अन्य दूसरे राज्यों में काम करते हैं। इसके अलावा दूसरे शहरों के लोग भी जनपद में रहकर नौकरी कर रहे हैं।
ऐसे में सभी लोग अपनों के साथ होली का त्याेहार मनाने के लिए घर के लिए आए थे, जो अब स्वजन के साथ वापस काम पर लौटने लगे हैं। शुक्रवार को जौनपुर जंक्शन पर आने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ रही। वहीं स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार करने वाले यात्रियों की संख्या भी कम नहीं थी।
सबसे ज्यादा भीड़ मुंबई, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में देखने को मिली। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची वैसे ही लोग उसमें बैठने के लिए जद्दोजहद और धक्कामुक्की करते दिखे। लंबी रूट की ट्रेनें पहले से ही फुल चल रही हैं, ऐसे में आरक्षित सीटों का कोई विकल्प 15 मार्च तक अधिकांश ट्रेनों में नहीं है। तत्काल टिकट भी सभी यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। जौनपुर से होकर गुजरने वाली गोदान एक्सप्रेस, गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, श्रमजीवी, दून एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। इस संबंध में जौनपुर आरक्षण प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया कि होली के बाद अब प्रदेश वापसी करने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
लंबी दूरी के सभी ट्रेनों में सीटें फुल हो गई है। अब यात्रियों के लिए तत्काल का सहारा बचा है।
Trending Videos