सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ward boy and sweeper arrested for making derogatory remarks against Prime Minister and Chief Minister

Jaunpur News: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोपी वार्ड बॉय और स्वीपर गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ward boy and sweeper arrested for making derogatory remarks against Prime Minister and Chief Minister
पीएम-सीएम को लेकर अभद्र टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किए गए सीएचसी में तैनात वार्ड व्वाय कुलदीप (दा
विज्ञापन
-नशे में धुत होकर सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में दे रहे थे गाली
Trending Videos

बदलापुर, जौनपुर। सीएचसी में संविदा पर तैनात वार्ड बॉय कुलदीप और स्वीपर अमरजीत के नशे में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसका वीडियो बृहस्पतिवार को तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमा और पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
वायरल वीडियो में सीएचसी में तैनात वार्ड बॉय कुलदीप निवासी मुरादपुर कोटिला और स्वीपर/चौकीदार अमरजीत निवासी हंकारपुर इमरजेंसी वार्ड के बेड पर शराब की बोतल के साथ नजर आ रहे है। नशे में धुत होकर अपशब्द कह रहे हैं। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही भाजपा कार्यकर्ता एवं हिंदू संगठन के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। कार्रवाई की मांग करने लगे। देर शाम को भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य आरके उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बदलापुर के प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच पता चला कि दोनों सरोखनपुर में हैं, इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दोनों आरोपियों को बर्खास्त करने के लिए भाजपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
तस्वीर के साथ
बदलापुर। पीएम-सीएम को अपशब्द कहने वाले दो संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त करने के लिए शुक्रवार को भाजपाइयों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को संबोधित ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक डॉ संजय दुबे को सौंपा। भाजपा सदस्य जिला कार्य समिति आरके उपाध्याय के नेतृत्व ने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कि सीएचसी के संविदा स्वास्थ्यकर्मी अमरजीत गौतम व कुलदीप गौतम नशे में धुत होकर अपशब्द बोल रहे थे इतना ही नहीं समाज के एक खास वर्ग को भी अपशब्द कह रहे थे। ऐसी दशा में इनकी सेवा समाप्ति की जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में मिथिलेश सिंह, सत्यम सिंह, धनंजय सेठ, रामकृष्ण सिंह, सत्यम पाल, महेश उपाध्याय, नीरज खरवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed