सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The relationship of those who speak the truth never breaks: Swami Umadas Maharaj

सत्य बोलने वालों का संबंध कभी नहीं टूटता: स्वामी उमादास महाराज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The relationship of those who speak the truth never breaks: Swami Umadas Maharaj
महराजगंज:: कथा कहते  स्वामी उमादास  महाराज। संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। सत्य बोलने वालों का संबंध जीवन में कभी नहीं टूटता। यह बातें अयोध्या धाम के कथा व्यास स्वामी उमादास महाराज ने भटपुरा स्थित बाबा परमहंस विद्यालय प्रांगण में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में भक्तों के बीच प्रवचन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जब सीता का भेष धारण कर माता सती राम की परीक्षा लेने गईं, तब राम ने सती को तुरंत पहचान लिया। उनको हाथ जोड़कर प्रणाम किया। अपना भेद खुल जाने पर मां सती लज्जित होते हुए वहां से अंतर्ध्यान होकर शिवजी के पास पहुंची। उधर शिवजी भी सती के इस कृत्य से दुखी हो जाते हैं और राम नाम का सुमिरन करने लगते हैं। तब सती ने शिवजी से अपनी भूल के लिए क्षमा मांगी। स्वामी उमादास महाराज श्रीराम के अवतार की कथा सुनाई। मंच पर श्रीराम जन्म का दृश्य प्रस्तुत होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ राम जन्मोत्सव मनाया। कथा में बताया कि रावण के बढ़ते अत्याचारों और धरती पर अधर्म के बढ़ते बोझ को समाप्त करने के लिए भगवान विष्णु ने राजा दशरथ के घर राम रूप में अवतार लिया। मुख्य यजमान रजनी धर्मेंद्र सिंह ने वेदी पूजन कराया। आयोजक समिति के सूर्य प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, व्यवस्थापक पत्रकार अखिलेश यादव, विनोद सिंह, शेर बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed