सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   VHP and Bajrang Dal take out rally in Mathura to protest against the murder of saint

Jaunpur News: मथुरा में संत की हत्या के विरोध में विहिप व बजरंग दल ने निकाली रैली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
VHP and Bajrang Dal take out rally in Mathura to protest against the murder of saint
मथुरा में गौ रक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की निर्मम हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद
विज्ञापन
मड़ियाहूं। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मथुरा के गौ रक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की निर्मम हत्या के विरोध में नगर में प्रदर्शन किया। यह रैली स्वामी विवेकानंद पक्के पोखरे से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए डाक बंगले तक पहुंची। प्रदर्शन का नेतृत्व बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष अजीत तिवारी और तहसील अध्यक्ष रजनीश सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और संत की हत्या पर गहरा रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि गौ रक्षकों पर हो रहे हमलों को तुरंत रोका जाए और फरसा बाबा के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय तिवारी, अमन शर्मा, अभय कुमार व टीपू सेठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed