सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   With the buzz surrounding the three-tier panchayat elections, the flex printing business is booming.

Jaunpur News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट, चमका फ्लैक्स का कारोबार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
With the buzz surrounding the three-tier panchayat elections, the flex printing business is booming.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, रामबाग में साफ-सफाई कर तैयार फ्लैस मशीन।-संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही गांव-गांव अभी से ही चुनाव बिसात बिछने लगी है। ऐसे में दावेदार अपनी उम्मीदवारी को पेश करने लगे हैं। गणतंत्र दिवस व अन्य पर्वों की शुभकामना संदेश के लिए फ्लैक्स छपवा रहे हैं। इससे फ्लैक्स कारोबार में तेजी आई है। रामबाग, मुकेरी बाजार, घंटाघर में फ्लैक्स व बैनर-पोस्टर से जुड़े कारोबारी इस माहौल को भुनाने के लिए डिस्काउंट से लोगों को लुभाना भी शुरू कर दिया है। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैलेट पेपर भी आ चुके हैं। आरक्षण का निर्धारण होना बाकी है। ऐसे में प्रधान, जिला पंचायत सदस्य व बीडीसी के लिए दावेदारी करनी शुरू कर दी है। उधर, राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में माहौल बनाना शुरू किया है। गणतंत्र दिवस व अन्य त्योहारों के शुभकामना संदेशों के बैनर-पोस्टर बड़े पैमाने पर बनने लगे हैं। फ्लैक्स की दुकानों पर रात-दिन इसे लेकर काम चल रहा है। लकड़ी व लोहे की अलग-अलग फ्रेमिंग के आधार पर रेट तय किए जा रहे हैं। इसकी कीमतें अलग-अलग साइज के अनुसार तीन सौ से लेकर चार हजार रुपये तक है। एक मुश्त आर्डर पर कारोबारियों की तरफ से 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट भी शुरू कर दिया गया है।
Trending Videos


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में त्योहारी संदेशों के जरिए राजनीति से जुड़े लोगों ने फ्लैक्स की बुकिंग करानी शुरू कर दी है। हालांकि नये साल पर कोई खास बुकिंग नहीं रही लेकिन 26 जनवरी के लिए प्रतिष्ठान पर अच्छी बुकिंग की उम्मीद है। -अमन।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइज के अनुसार ग्राहकों से बैनर की कीमत ली जा रही है। लोहे को फ्रेमिंग एक हजार से दो हजार तक की है। बुकिंग भी शुरू हो गई है। नये साल पर अच्छी बुकिंग हुई थी। अभी समय है। धीरे-धीरे लोगों का आर्डर मिल रहा है। --मोहम्मद शेखू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed