सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   woman and youth murdered in Jaunpur Mother daughter and son arrested

दो हत्या से दहला जौनपुर: लाठी-डंडे से पीटकर महिला को मार डाला, ईंट से सिर कूंचकर युवक की ली जान

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 16 Feb 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में पानी के विवाद में एक महिला की लाठी- डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं एक अन्य घटना में एक युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। 

woman and youth murdered in Jaunpur Mother daughter and son arrested
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के सदरूद्दीनपुर गांव में पानी गिराने के विवाद ने महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में मां, बेटी और बेटा गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Trending Videos


इंद्रावती देवी (50) का पट्टीदारों से रास्ते में पानी गिराने को लेकर सुबह 10 बजे विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पट्टीदारों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे इंद्रावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: वाराणसी कोर्ट के जज और वकीलों के चेंबर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, दो दिन में दो बार जिला जज को आया मेल

आरोप के आधार पर अनारा बिंद, उनकी बेटी रिंका और मिथिलेश बिंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया। साथ ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियुक्त मिथिलेश बिंद, उनकी मां अनारा और बहन रिंका बिंद को गिरफ्तार किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ईंट से युवक की सिर कूंचकर हत्या

woman and youth murdered in Jaunpur Mother daughter and son arrested
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशापुर (फेरूपुर) गांव के समीप वरुणा नदी किनारे फेरूपुर घाट स्थित सरसो के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का सोमवार को शव मिला है। युवक की इंटरलॉकिंग वाले ईंट से सिर कूचकर हत्या की गई है। 20 मीटर दूर सड़क पर एक बिना नंबर की बाइक भी खड़ी मिली है।

भहोदी जनपद के सीमा पर ग्राम पंचायत आशापुर गांव से एक किमी दूर वरूणा नदी के फेरूपुर घाट से करीब 30 मीटर दूर अज्ञात व्यक्ति का शव लोगों ने सुबह आठ बजे देखा। मृतक की उम्र करीब 23 वर्ष आंकी जा रही है। ग्रामीणों ने सूचना रामपुर पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा, थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतक के सिर को इंटर लॉकिंग वाले ईंट से कूचा गया है। 

चेहरे पर किसी भारी वस्तु से चोट है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन जांच में लगी हुई है। पहचान व अन्य जानकारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस व फॉरेन्सिक टीम के साथ निरीक्षण किया, इससे पता चला है कि इंटर लॉकिंग वाले ईट से वार कर घटना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed