सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man's toe amputated

Jaunpur News: युवक के पैर का पंजा काटा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Young man's toe amputated
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थानाक्षेत्र के खलीलपुर में एक युवक के बाएं पैर का पंजा काट लिया गया। पंजा कैसे कटा, इसकी जानकारी पीड़ित सही तरीके से पुलिस को नहीं दे पाया। फिलहाल पुलिस ने उसके बयान के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खलीलपुर निवासी सूरज भास्कर (24) डी फार्मा किए हुए हैं। वह शनिवार की रात अपने निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता के मुताबिक पीड़ित ने अपने बयान में बताया है कि रात में उसके पास दो अज्ञात लोग आए और मारपीट करने लगे। इसके बाद वह सो गया लेकिन सुबह जब उठा तो उसके बाएं पैर का पंजा कट गया था। केवल एड़ी का हिस्सा ही बचा हुआ है। जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी के मुताबिक पीड़ित अभी सदमे में है। फिलहाल उसके बयान के आधार पर लाइन बाजार थाने में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed