{"_id":"69abd270e41470f8830194ef","slug":"youth-injured-clash-died-in-jaunpur-family-members-made-allegation-against-car-owner-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मारपीट में घायल युवक ने 14 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों ने गाड़ी मालिक पर लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मारपीट में घायल युवक ने 14 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों ने गाड़ी मालिक पर लगाया ये आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में मारपीट में घायल एक युवक की मौत हो गई।मारपीट की घटना 21 फरवरी को हुई थी। इलाज के दौरान लखनऊ में युवक ने दम तोड़ दिया।
रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जौनपुर जिले में मारपीट में घायल कुशहा गांव निवासी युवक की उपचार के दौरान 14 दिन बाद शुक्रवार की रात लखनऊ में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos
उक्त गांव निवासी 38 वर्षीय राजू गौतम गांव के ही एक व्यक्ति की गाड़ी चलाता था। परिजनों का आरोप है कि कुछ पैसे के लेन देन में गाड़ी मालिक ने 21 फरवरी को राजू की पिटाई कर दी, जिससे उसको काफी चोटें आईं। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद तनाव को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद है किंतु परिजन अभी शव देने को तैयार नहीं है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
