{"_id":"6afa9eb6a2c8be950e0ea584","slug":"1-000-police-personnel-deployed-for-bjp-meeting-in-mathura-force-called-from-five-districts-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में भाजपा की चिंतन बैठक आज: पांच जिलों से बुलाया फोर्स, एक हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में भाजपा की चिंतन बैठक आज: पांच जिलों से बुलाया फोर्स, एक हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
Mon, 16 Nov 2026 11:42 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:42 AM IST
सार
मथुरा के फरह स्थित परखम में भाजपा की दो दिवसीय चिंतन बैठक के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आगरा समेत पांच जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है। कार्यक्रम स्थल और आसपास करीब एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जबकि एंटी ड्रोन टीम भी निगरानी करेगी।
विज्ञापन
आयोजन स्थल पर खड़ा पुलिस वाहन
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव-2027 में जीत की हैट्रिक लगाने के लक्ष्य के साथ भाजपा की फरह के परखम में दो दिवसीय चिंतन बैठक होने जा रही है। फरह के पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में होने वाले इस महामंथन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 50 दिग्गज शामिल होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
बैठक में चुनावी रणनीति के साथ संगठन की कमजोरियों, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और बूथ प्रबंधन की समीक्षा होगी। पार्टी का मकसद चुनाव से पहले प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में अपनी तैयारियों को व्यवस्थित करना है। इस बार भाजपा ने दूसरे राज्यों के अनुभवी संगठन नेताओं को भी उत्तर प्रदेश की चुनावी जिम्मेदारी देने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 2 बजे तक हेलिकाॅप्टर से परखम पहुंच जाएंगे। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को चिंतन बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पांच जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को त्रिस्तरीय रखा जाएगा एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी, फिरोजाबाद और हाथरस से पुलिस फोर्स मथुरा पहुंचेगा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान पांच एएसपी और 19 सीओ संभालेंगे। इनके साथ दो कंपनी पीएसी भी तैनात रहेंगी।
पूरे कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। कार्यक्रम स्थल पर एंटी ड्रोन टीम भी तैनात रहेगी, जो आसमान से होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेगी। अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
