फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Army man scuffles with traffic policeman at new bus stand

Mathura News: नए बस स्टैंड पर फौजी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से की हाथापाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Army man scuffles with traffic policeman at new bus stand
मथुरा। नए बस स्टैंड के निकट रविवार को खुद को फौजी बताने वाले एक व्यक्ति ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई कर दी। घटना का वीडियो बनाने पर फौजी ने मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर बाग बहादुर चौकी ले आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नए बस स्टैंड के निकट रविवार शाम को ट्रैफिक पुलिसकर्मी अमित चौहान और होमगार्ड मेघ सिंह तैनात थे। इसी दौरान बीएसए कॉलेज की तरफ से पैदल आ रहे एक व्यक्ति की वाहनों की आवाजाही को लेकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी अमित चौहान से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। अमित ने एक हाथ से घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो व्यक्ति ने मोबाइल छीनकर सड़क में मार दिया, जिससे मोबाइल टूट गया। होमगार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस व्यक्ति को बाग बहादुर चौकी ले गई। पूछताछ में व्यक्ति ने खुद को राजस्थान के भरतपुर के सौंगर गांव निवासी फौजी अवतार सिंह बताया है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed