फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Donation Box Broken at Dwarkadhish Temple in Mathura

VIDEO: मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर की गुल्लक तोड़कर चोरी, चोर ने नोटों से भर लिया बैग; सीसीटीवी में हुआ कैद

Mon, 20 Jul 2026 07:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 20 Jul 2026 07:31 PM IST
सार

यूपी के मथुरा जिले में प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने मंदिर की गुल्लक का ताला तोड़कर अपने बैग को नोटों से भर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

विज्ञापन
Donation Box Broken at Dwarkadhish Temple in Mathura
मंदिर की गुल्लक तोड़कर चोरी करता युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के सबसे व्यस्त इलाके होलीगेट के अंदर प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर की गुल्लक से सोमवार की तड़के चोर ने नकदी चोरी कर ली। चोरी की घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर प्रबंधन की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार पर रखी गुल्लक को चोर ने निशाना बनाया। उसने गुल्लक तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली और मौके से फरार हो गया। सुबह जब कर्मचारी प्रकाश चंद मंदिर पहुंचे तो गुल्लक टूटने की घटना की जानकारी हुई। मंदिर प्रबंधन को घटना की जानकारी होने पर सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में संदिग्ध चोर गुल्लक तोड़ते और चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मंदिर महाप्रबंधक अशोक कुमार शर्मा ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। मंदिर जैसे धार्मिक स्थल में चोरी की घटना को लेकर श्रद्धालुओं में भी नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इधर, मंदिर में चोरी होने के चलते व्यापारी संगठनों ने भी आक्रोश व्यक्त किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed