फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Health Department Deploys 50 Medical Teams for Mudiya Purnima Fair in Mathura

मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026: श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी मेडिकल टीमें

Tue, 21 Jul 2026 02:21 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Jul 2026 02:21 PM IST
सार

मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गोवर्धन और आसपास के क्षेत्रों में 23 अस्थायी चिकित्सा केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों पर 50 से अधिक स्वास्थ्य टीमें 24 घंटे सेवाएं देंगी।

विज्ञापन
Health Department Deploys 50 Medical Teams for Mudiya Purnima Fair in Mathura
महिला चिकित्सक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने 23 से 30 जुलाई तक गोवर्धन और आसपास के प्रमुख स्थलों पर 23 अस्थायी चिकित्सा केंद्रों पर 50 से अधिक स्वास्थ्य टीमें तैनात की हैं। ये टीमें 24 घंटे श्रद्धालुओं को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन


मेला व्यवस्था प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अस्थायी चिकित्सा सहायता शिविर स्थापित किए गए हैं। इन शिविरों पर चिकित्सा अधिकारियों, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह आठ से रात आठ बजे तक और दूसरी पाली रात आठ से सुबह आठ बजे तक रहेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: दिल्ली से आगरा तक सफर होगा ज्यादा सुरक्षित, हर किलोमीटर पर लगेंगे कैमरे; कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन



गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के जमुनावता नहर, गोवर्धन रोडवेज बस अड्डा, दानघाटी कन्या विद्यालय, कुसुम सरोवर, मानसी गंगा, गोवर्धन रेलवे स्टेशन और राधाकुंड पुलिस चौकी सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। इसके अलावा गोकुल, महावन और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य टीमें तैनात रहेंगी।


आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिकांश चिकित्सा शिविरों पर 108 एंबुलेंस के साथ अत्याधुनिक एएलएस एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। वृंदावन स्थित ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर प्रांगण, जादौन पार्किंग और ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर परिसर में भी चिकित्सा टीमें और चलित चिकित्सा इकाइयां सक्रिय रहेंगी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन को मुख्य चिकित्सा शिविर बनाया गया है। यहां अतिरिक्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों का एक आरक्षित दल भी तैयार रखा है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित उपचार सुनिश्चित करना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed