फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   184 CCTV Cameras to Strengthen Security on Delhi-Agra Highway

UP: दिल्ली से आगरा तक सफर होगा ज्यादा सुरक्षित, हर किलोमीटर पर लगेंगे कैमरे; कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

Tue, 21 Jul 2026 01:49 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Jul 2026 01:49 PM IST
सार

दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 184 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 184 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। महुअन और कोसी टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक नियंत्रण केंद्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
184 CCTV Cameras to Strengthen Security on Delhi-Agra Highway
सीसीटीवी कैमरा

विस्तार

 दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने व्यापक योजना तैयार की है। बदरपुर बॉर्डर से आगरा तक 184 किलोमीटर लंबे हाईवे की निगरानी के लिए 184 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक किलोमीटर पर एक कैमरा लगाया जाएगा, जिससे हाईवे पर होने वाली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन


हाईवे पर कैमरों की मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों, सड़क दुर्घटनाओं और अन्य घटनाओं की निगरानी की जाएगी। कैमरों की निगरानी के लिए महुअन टोल प्लाजा और कोटवन टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक नियंत्रण केंद्र बनाए जाएंगे। यहां से हाईवे के विभिन्न हिस्सों पर लगे कैमरों की लगातार निगरानी की जाएगी। किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में संबंधित टीमों को तत्काल सूचना देकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया जा सकेगा।
विज्ञापन


एनएचएआई की योजना के तहत हाईवे के प्रवेशद्वारों पर बड़ी सूचना स्क्रीन भी लगाई जाएंगी। इन स्क्रीन के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात, मौसम, सड़क की स्थिति, दुर्घटना, जाम और अन्य जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे वाहन चालकों को आगे की स्थिति की जानकारी समय रहते मिल सकेगी और वे अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार हाईवे पर बढ़ते यातायात और सड़क सुरक्षा की जरूरतों को देखते हुए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण साबित होगी। कैमरों की निगरानी से आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और दुर्घटनाओं की स्थिति में राहत कार्य भी तेजी से शुरू किया जा सकेगा। हाईवे पर आधुनिक निगरानी व्यवस्था लागू होने से दिल्ली से आगरा के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों को सुरक्षा और सुविधा का लाभ मिलेगा। 

एसपी ट्रेफिक मथुरा राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस और एनएचएआई अधिकारियों ने साथ बैठकर हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की है। इसके लिए एनएचएआई ने एक निजी कंपनी को कैमरे लगाने का कार्य सौंप दिया है। जल्द ही कंपनी के कर्मचारी कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर देंगे।

82 किलोमीटर लंबा हाईवे है मथुरा की सीमा में
बदरपुर बार्डर से आगरा तक 184 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग में 82 किलोमीटर का हिस्सा मथुरा सीमा में आता है। इसी सीमा के अंदर महुअन टोल प्लाजा है। यहां अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष बनेगा। इसके जरिए सभी कैमरों पर नजर रखी जाएगी। जल्द ही कैमरे लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। कुछ स्थानों पर स्क्रीन लगाने का कार्य किया जा रहा है।


एक कैमरे करेगा 500 मीटर की दूरी कवर
हाईवे पर लगने वाला एक कैमरा 500 मीटर दूरी तक सड़क पर नजर रखेगा। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक किलोमीटर पर एक कैमरा लगाया जाएगा। इसके साथ ही प्रमुख तिराहे और चौराहों पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इस स्क्रीन पर वाहन चालकों को सड़क खराब होने, जाम लगने समेत अन्य जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed