फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Security Tightened at Mahuan Toll Plaza Ahead of Farmers’ Delhi March

UP: दिल्ली मार्च से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन, महुअन टोल पर बढ़ाई गई सुरक्षा; पुलिस फोर्स किया तैनात

Tue, 21 Jul 2026 01:58 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Jul 2026 01:58 PM IST
सार

किसानों के प्रस्तावित दिल्ली मार्च को देखते हुए महुअन टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसानों को समझाने और आगे बढ़ने से रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
 

विज्ञापन
Security Tightened at Mahuan Toll Plaza Ahead of Farmers’ Delhi March
महुअन टोल पर पुलिस का पहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों के दिल्ली मार्च को देखते हुए महुअन टोल प्लाजा पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन और टोल ऑथोरिटी ने महुअन टोल पर किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिये कमर कस ली है। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिये उनको समझाया जाएगा, आगे कूच ना करने के लिये निवेदन किया जायेगा। 
विज्ञापन


संसद के मानसून सत्र के कारण दिल्ली के कुछ हिस्सों और नई दिल्ली जिले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू है जिसके तहत 5 या उससे अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने, रैलियां निकालने और प्रदर्शन करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध होता है।
विज्ञापन


किसान राजधानी में आयोजित होने वाली ‘‘किसान महापंचायत’’ में शामिल होने जा रहे हैं। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि शासन के आदेशानुसार किसानों को समझाने के लिये महुअन टोल पर पुलिसकर्मी तैनात किए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed