फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Launches Digital Labour Chowk App to Connect Workers and Contractors

UP: मथुरा में लॉन्च हुआ 'डिजिटल लेबर चौक' ऐप, घर बैठे मिलेंगे राजमिस्त्री और मजदूर; कामगारों को भी राहत

Tue, 21 Jul 2026 12:49 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Jul 2026 12:49 PM IST
सार

मथुरा में श्रम विभाग ने निर्माण श्रमिकों और ठेकेदारों के लिए डिजिटल लेबर चौक ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए श्रमिकों को रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

विज्ञापन
Mathura Launches Digital Labour Chowk App to Connect Workers and Contractors
लेबर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मथुरा के निर्माण श्रमिकों और ठेकेदारों के लिए राहत भरी पहल करते हुए श्रम विभाग ने डिजिटल लेबर चौक एप लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य श्रमिकों और नियोजकों (ठेकेदारों) के बीच पारदर्शी एवं सरल संपर्क स्थापित करना है, जिससे रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया और अधिक व्यवस्थित और सुगम हो सके।
विज्ञापन


एप के माध्यम से श्रमिक और ठेकेदार दोनों का पंजीकरण किया जाएगा। इससे नियोजकों को आवश्यकता के अनुसार पंजीकृत श्रमिक आसानी से उपलब्ध होंगे, वहीं श्रमिकों को भी रोजगार के बेहतर अवसर मिलने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। श्रमिकों को एप से जोड़ने के लिए श्रम विभाग के कार्यालय में हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई है, जहां पंजीकरण संबंधी हर प्रकार की सहायता उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन



श्रम विभाग ने जिले के सभी निर्माण श्रमिकों एवं ठेकेदारों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने की अपील की है। विभाग के अनुसार पंजीकरण के बाद श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। यह पहल श्रमिकों के लिए राहत और खुशी लेकर आई है, जिससे उनका सामाजिक सुरक्षा कवच और अधिक मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपश्रमायुक्त राजकुमार ने बताया कि एप के माध्यम से श्रमिकों के लिए पंजीकरण कराना बेहद आसान हो गया है। इससे उन्हें श्रम विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं और लाभ के बारे में समय समय पर जानकारी मिलती रहेंगी। यह भी आसानी से पता चल सकेगा कि वह किन किन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed