फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM Yogi in Mathura: ‘We Will Leave No Stone Unturned to Develop Braj as Per Your Sentiments’

यूपी: कृष्ण जन्माष्टमी पर सीएम योगी का ब्रजवासियों से बड़ा वादा- आपकी भावनाओं के अनुरूप बदलेंगे पूरा ब्रज

Fri, 04 Sep 2026 10:56 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 10:56 AM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रज को लोगों की भावनाओं के अनुरूप विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि मथुरा, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन और वृंदावन का विकास श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं के अनुसार किया जाएगा।
 

विज्ञापन
CM Yogi in Mathura: ‘We Will Leave No Stone Unturned to Develop Braj as Per Your Sentiments’
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री करीब 30 मिनट तक जन्मस्थान परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन



उन्होंने यहां श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी भावनाओं के अनुरूप पूरे ब्रज को बदलने में विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।  

चाहे मथुरा हो नंदगांव हो बरसाना हो गोवर्धन हो या वृंदावन सब आपकी भावनाओं के अनुसार विकसित होगा। मैंने बैठक लेकर भी यह बात सभी के सामने स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि है इसलिए होगा क्योंकि यह सरकार तो भगवान राम, कृष्ण कन्हैया, बाबा विश्वनाथ मां विंध्यवासिनी पर विश्वास करती है पर जो पहले की सरकार थी वे लोग बाबर औरंगजेब में अपनी आस्था रखते थे। उनमें आस्था रखने वाले लोग सनातन और आप में क्या आस्था रखेंगे। उनके अनुयाई और वह जहर खोलने का ही काम करेंगे।योगी ने कहा कि कहा कि बहन बेटी अन्नदाता, उद्यमियों, किसानों को यह लोग लाचार बनाने का काम करने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन डंबल इंजन की सरकार इन्हें अपने मंसूबों में कभी सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन


हम सब का सम्मान करते हैं खास तौर से सनातन का। बृजवासियों को सम्मान देने के लिए मैं स्वयं हर जन्माष्टमी पर मथुरा आता हूं। पिछली सरकार यहां आने से डरते थी कि कहीं उनका वोट बैंक ना हिल जाए। उन्हें तो अपने वोटो की फिक्र थी।  यही कारण था कि उनके समय में जवाहर बाग कांड जैसी घटनाएं होती थी। अब ब्रज में ऐसे कांड नहीं रंगोत्सव होता है। ब्रजराज उत्सव होता है। यह एक नए विश्वास, प्रेरणा की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का एक ही संदेश है।कर्तव्य पथ पर चलना। देश सनातन और मानव के लिए काम करते हुए देश को विकसित भारत बनाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed