{"_id":"69d8b58698dcb8f06c04a3b0","slug":"e-rickshaws-and-autos-to-be-banned-from-narrow-lanes-strict-action-for-violations-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: वृंदावन की गलियों में बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, ई-रिक्शा और ऑटो नहीं आएंगे; नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वृंदावन की गलियों में बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, ई-रिक्शा और ऑटो नहीं आएंगे; नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार
वृंदावन की संकरी गलियों में ई-रिक्शा और ऑटो के संचालन पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला लिया गया है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी और सभी चालकों का सत्यापन कर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की तैयारी है।
मथुरा। वृंदावन में दौड़ते ई रिक्शा।
- फोटो : mathura
विज्ञापन
विस्तार
वृंदावन में यातायात की समस्या के चौतरफा विरोध के बाद पुलिस जागी है। एसपी यातायात ने स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली में बैठक कर व्यवस्था में सुधार के सुझाव लिए। पुलिस प्रशासन नगर में ई रिक्शा एवं ऑटो चालकों का सत्यापन करेगा। संकरी गलियां पूरी तरह से ऑटो और ई रिक्शा मुक्त की जाएंगी। इसे लेकर यातयात एसपी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।
Trending Videos
बृहस्पतिवार को कोतवाली में एसपी ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इसमें नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार के संबंध में उनके सुझाव लिए। लोगों ने कहा कि संकरी गलियों में ऑटो और ई रिक्शा पर रोक लगनी चाहिए। बाहरी वाहनों को नगर में प्रवेश न दिया जाए। कार, बसों को नगर के प्रवेश मार्गों पर बनीं पार्किंग पर ही रोक दिया जाए। नाबालिग बच्चे और दिव्यांगों को ई रिक्शा एवं ऑटो का संचालन न करने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएपी मनोज कुमार ने लोगों के सुझाव सुनने के बाद विचार कर यातायात व्यवस्था में सुधार लाने का आश्वासन दिया है। एसपी यातायात मनोज कुमार ने कहा कि नगर की संकरी गलियों में ऑटो और ई रिक्शा के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगाए जाएगी। सभी ई रिक्शा चालकों का सत्यापन किया जाएगा। उनके फोटो और जानकारी पुलिस रिकार्ड में दर्ज की जाएगी।
ई-रिक्शा पर चालक की फोटो लगाना अनिवार्य होगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वाहन अधिकृत व्यक्ति ही चला रहा है। नगर में ई रिक्शा की रूट व्यवस्था लागू की जाएगी। सड़कों पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें पार्किंग जोन में शिफ्ट कराया जाएगा। नगर में सड़क पर सफेद लाइन के अंदर वाहन खड़े नहीं होंगे, ऐसा पाया जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीओ यातायात आशीष कुमार, श्याम सुंदर गौतम, धर्मेंद्र गौतम लीला आदि मौजूद रहे।