{"_id":"6a5d2884e34e95a6bc0c622b","slug":"female-constable-beats-young-devotee-banke-bihari-temple-mathura-news-c-161-1-vrn1004-103554-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर के द्वार पर महिला सिपाही ने श्रद्धालु युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर के द्वार पर महिला सिपाही ने श्रद्धालु युवक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट संख्या चार पर स्थित वीआईपी रेलिंग के समीप भीड़ के दबाव के बीच धक्का-मुक्की होने पर पुलिस और एक श्रद्धालु युवक के बीच झगड़ा हो गया। महिला पुलिसकर्मी और उसके साथ तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को पीट दिया। इस दौरान परिजन युवक को बचाने के लिए चीखते रहे। पुलिसकर्मी युवक को पीटते हुए पुलिस चौकी ले गए। जहां युवक के माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दिल्ली के श्रद्धालु युवक अपने परिवार के साथ रविवार सुबह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आया था। वह गेट संख्या चार पर वीआईपी के लिए बनी रेलिंग में से घुसने का प्रयास कर रहा था। भीड़ के दबाव और धक्का-मुक्की के बीच युवक ने महिला पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया। इसे लेकर महिला पुलिसकर्मी ने उसकी टी शर्ट पकड़ कर खींचा और जमकर पिटाई कर दी। महिला पुलिसकर्मी के साथ वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और युवक को पीटने लगे। युवक के साथ आईं महिलाएं उसे बचाने के लिए पुलिसकर्मियों से अनुनय विनय करती रहीं वहीं अन्य श्रद्धालु भी युवक के बचाव में आगे आ गए।
बावजूद इसके मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे पीटते हुए श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी ले गए। यहां युवक द्वारा पुलिस कर्मियों से माफी मांगने पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। इसके बाद वह परिजन के साथ दिल्ली चला गया। मामले में सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालु युवक ने मंदिर के द्वार पर तैनात महिला सिपाही को धक्का दिया। इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। माफी मांगने पर युवक को छोड़ दिया गया।