{"_id":"6a560a785c9dc1b58f08b0a5","slug":"four-arrested-for-2-9-crore-theft-at-premanand-maharaj-disciple-s-house-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संत प्रेमानंद के शिष्य के घर से 2.90 करोड़ की चोरी, दुबई भागने की फिराक में थे चोर; पुलिस ने दबोच लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संत प्रेमानंद के शिष्य के घर से 2.90 करोड़ की चोरी, दुबई भागने की फिराक में थे चोर; पुलिस ने दबोच लिए
Tue, 14 Jul 2026 03:37 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 14 Jul 2026 03:37 PM IST
सार
वृंदावन के सुनरख क्षेत्र में प्रेमानंद महाराज के शिष्य के घर से 2.90 करोड़ रुपये चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चोरी की रकम से कार और महंगे सामान खरीदकर पासपोर्ट बनवाने के बाद दुबई भागने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
चोरी का खुलासा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के जैंत थाने की पुलिस ने वृंदावन के सुनरख क्षेत्र में प्रेमानंद महाराज के शिष्य के यहां 2.90 करोड़ रुपये चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2.60 करोड़ रुपये, एक फॉक्सवैगन वर्टस कार, सोने-चांदी के आभूषण, ब्रांडेड घड़ियां, कपड़े, जूते, एप्पल, सैमसंग और वीवो कंपनी के चार मोबाइल फोन, जिम व स्विमिंग किट तथा घटना में प्रयुक्त टाटा पंच कार जब्त की है। चारों आरोपी पासपोर्ट बनवाकर दुबई भागने की फिराक में थे।
मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर एसएसपी श्लोक कुमार ने घटना का खुलासा किया है। आरोपियों की पहचान फरीदाबाद निवासी रजत, कुशीनगर निवासी आलोक तथा गुजरात के सूरत निवासी प्रेम सागर और हीरेन के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि गुजरात निवासी राकेश प्रजापति का बेटा वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में दीक्षारत है।
धार्मिक जीवन बिताने के उद्देश्य से गुजरात में 2.90 करोड़ रुपये की संपत्ति बेचकर बेटे की तरह पिता राकेश प्रजापति भी सुनरख में रहने लगे थे। उन्होंने किराये पर एक फ्लैट लिया था। उनके पड़ोसी आलोक किराये पर गेस्ट हाउस चलाता है। इस कारण आलोक का उनके घर आना-जाना हो गया। उसने राकेश यहां रखी भारी नकदी की जानकारी अपने साथियों को दे दी और चोरी की योजना बनाई। घटना वाले दिन आलोक राकेश को कुटिया निर्माण के लिए प्लॉट दिखाने के बहाने मांट क्षेत्र ले गया, जबकि उसके तीन साथियों ने सुनरख स्थित फ्लैट का ताला तोड़कर अलमारी व बेड में रखी 2.90 करोड़ रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विरोध की आशंका पर आरोपियों ने राकेश को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। हालांकि उनकी शिकायत में बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। मंगलवार को पुलिस ने सुनरख रोड के निकट हाइवे से चारों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने दुबई जाने के लिए पासपोर्ट बनवा लिया था। चोरी की रकम से ब्रांडेड सामान और एक कार खरीदी थी। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, यहां से कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।