{"_id":"6a91b33f96a1ddb1c301492d","slug":"sister-returning-home-after-tying-rakhi-to-her-brother-died-in-road-accident-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसे में बहन की माैत: भाई को राखी बांधकर लाैट रही महिला को अज्ञात वाहन ने राैंदा, माैके पर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसे में बहन की माैत: भाई को राखी बांधकर लाैट रही महिला को अज्ञात वाहन ने राैंदा, माैके पर तोड़ा दम
Fri, 28 Aug 2026 09:42 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 28 Aug 2026 09:42 PM IST
सार
महिला रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधकर बेटे के साथ बाइक से घर लाैट रही थी। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार महिला-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के सौंख में मायके से अपने भाइयों को राखी बांधकर लौट रही बाइक सवार महिला और पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
कस्बा के सीमेंट रोड निवासी भरत सिंह कुशवाह की पत्नी सपना देवी (45) शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे अपने पुत्र भूपेंद्र के साथ रक्षाबंधन त्योहार मनाने के लिए बाइक से मायके फतेहपुर सीकरी गई हुई थी। अपने भाइयों को राखियां बांधकर शाम करीब पांच बजे बाइक सवार भूपेंद्र और सपना देवी अपने घर लौट रहे थे।
तभी गांव गुनसारा स्थित अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में सपना देवी की माैके पर ही मौत हो गई। भूपेंद्र बाल-बाल बच गया। सूचना पर कुम्हेर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मृतक सपना देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से कोहराम मच गया। गुनसारा चौकी प्रभारी जसवंत सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।