फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   I could not insult a saint New statement from Dinesh Falahari who accused virat Kohli of accepting money

यूपी: 'किसी संत का अपमान न कर सकता, मैंने सिर्फ...', कोहली पर रुपये लेने के आरोप लगाने वाले बाबा का नया बयान

Mon, 12 Oct 2026 01:18 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 12 Oct 2026 01:18 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के पक्षकार दिनेश फलाहारी ने कहा है कि उन्होंने कभी किसी संत का अपमान नहीं किया। उन्होंने भ्रामक बातें फैलाने वालों को भी जवाब दिया। इससे पहले संत प्रेमानंद महाराज के दरबार में विराट कोहली के आने को लेकर पांच करोड़ रुपये लिए जाने का आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी ने कहा है कि यदि प्रेमानंद महाराज स्वयं कह दें कि विराट कोहली ने कोई पैसा नहीं लिया तो वह उनके चरणों में बैठकर माफी मांगने की बात कही थी।

विज्ञापन
I could not insult a saint New statement from Dinesh Falahari who accused virat Kohli of accepting money
क्रिकेटर विराट कोहली, संत प्रेमानंद, दिनेश फलाहारी महाराज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में राधा कुटी आश्रम में संतों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के पक्षकार दिनेश फलाहारी को ब्रज रत्न से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के लिए उनके संघर्ष और त्याग के लिए दिया गया। इस अवसर पर फलाहारी ने कहा कि उन्होंने कभी किसी संत का अपमान नहीं किया।
विज्ञापन


समारोह की शुरुआत श्रीकृष्ण रजत शिला के पूजन से हुई। संतों ने एक स्वर में दिनेश फलाहारी को ब्रज का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि फलाहारी फलाहार लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि का केस लड़ रहे हैं। संतों ने कुछ लोगों पर ईर्ष्यावश उन्हें बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन


दिनेश फलाहारी ने कहा, कभी किसी भी संत का उन्होंने अपमान नहीं किया। उन्होंने भ्रामक बातें फैलाने वालों को भी जवाब दिया। महामंडलेश्वर रामकृष्ण महाराज और जूना अखाड़ा के प्रज्ञानंद गिरी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की रजत शिला का पूजन देशभर में चल रहा है। अखाड़ा परिषद इस पूजन को अपना समर्थन दे चुकी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भक्ति की शक्ति से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

फलाहारी के प्रयासों की सराहना
उद्योगपति रूप सिंह नागर और प्रशांत त्यागी ने दिनेश फलाहारी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि फलाहारी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है। यह लड़ाई अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहुंच गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि मथुरा में जल्द ही भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा।

बिहारी लाल वशिष्ठ और महामंडलेश्वर आदित्यानंद महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ब्रजवासी की आलोचना कर कोई भी सनातनी नहीं कहला सकता। संत प्रेमानंद एक पूज्य संत हैं। दिनेश फलाहारी के त्याग को भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सभी विवाद समाप्त करने और सनातन को मजबूती के साथ शिखर पर पहुंचाने का आह्वान किया।

'प्रेमानंद महाराज कहें विराट ने नहीं लिए पैसे', दिनेश फलाहारी बोले- संत के चरणों में बैठकर मांगूंगा माफी
संत प्रेमानंद महाराज के दरबार में विराट कोहली के आने को लेकर पांच करोड़ रुपये लिए जाने का आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी ने कहा है कि यदि प्रेमानंद महाराज स्वयं कह दें कि विराट कोहली ने कोई पैसा नहीं लिया तो वह उनके चरणों में बैठकर माफी मांगेंगे। बृहस्पतिवार को उनका यह बयान क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से उनके आरोप को निराधार बताने के बाद आया है।

दिनेश फलाहारी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रेमानंद महाराज कभी झूठ नहीं बोलते हैं। प्रेमानंद महाराज परम ज्ञानी और राधारानी के उपासक हैं। ऐसे में यदि वह स्वयं यह स्पष्ट कर दें कि विराट कोहली ने कोई धन नहीं लिया है तो वह अपनी बात वापस लेते हुए माफी मांगेंगे। फलाहारी ने अपने बयान में दावा किया कि विराट कोहली को बाद में महसूस हुआ कि जिस तरीके से वह यहां आए, वह उचित नहीं था। इसके बाद उन्होंने कई गुना धन वापस किया था। 

दिनेश फलाहारी ने यह भी दावा किया कि प्रेमानंद महाराज के यहां चलने वाला भंडारा विराट कोहली की ओर से संचालित हो रहा है। हालांकि, फलाहारी ने विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज की प्रशंसा भी की। कहा कि उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं है, बल्कि वह चाहते हैं कि इस मामले में स्वयं प्रेमानंद महाराज स्थिति स्पष्ट करें। हालांकि दोनों पक्षों के बयानों को लेकर मामला गरमा गया है।

ऐसे शुरू हुआ विवाद
बीते दिनों प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी ने वृंदावन के गऊ कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद आश्रम को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े होने लगे। इसी बीच दिनेश फलाहारी ने आरोप लगाया कि प्रेमानंद महाराज के शिष्यों के एक गुट ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये देकर प्रेमानंद महाराज के दरबार में बुलाया था। हालांकि विराट के प्रवक्ता ने बयान जारी कर इस आरोप को निराधार बताया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को फलाहारी ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed