{"_id":"6a90698466b2fa253d0960a8","slug":"mathura-guest-house-raid-two-minor-girls-found-four-booked-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जन्मभूमि के पास गेस्ट हाउस में छापा, नाबालिग लड़कियां करती मिलीं गंदा काम; पुलिस रह गई सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जन्मभूमि के पास गेस्ट हाउस में छापा, नाबालिग लड़कियां करती मिलीं गंदा काम; पुलिस रह गई सन्न
Thu, 27 Aug 2026 10:14 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:14 PM IST
सार
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारकर दो नाबालिग लड़कियों को संदिग्ध हालत में बरामद किया। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक और एक युवक को गिरफ्तार कर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
लड़कियां सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र के निकट एक गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य होने पर पुलिस ने छापा मारा। यहां से गेस्ट हाउस संचालक, एक युवक व दो किशोरियों को पकड़ा है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर गेस्ट हाउस संचालक समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात सूचना मिली कि जन्मभूमि के बाहर संचालित ब्रजराज गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य होता है। यहां युवक एवं किशोरियों को बिना पहचान पत्र के कमरा किराए पर दिया जाता है। रात नौ बजे पुलिस ने अचानक गेस्ट हाउस पर छापा मारा। तलाशी में दो किशोरियां संदिग्ध अवस्था में मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गेस्ट हाउस संचालक रामू वर्मा समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि एक युवक मौके से भाग गया। पुलिस सभी को थाने लेकर गई। पूछताछ पर किशोरियों के परिजन को थाने बुलाया गया। इसके बाद किशोरियों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक रामू, इमरान, हुसैन उर्फ हसनैन समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि गेस्ट हाउस संचालक व इमरान को गिरफ्तार किया गया है, जबकि हुसैन की तलाश जारी है।