Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Utensil Market Sees Festive Rush Ahead of Dhanteras

दीपोत्सव 2026: धनतेरस पर चमका बर्तन बाजार, पीतल-तांबे की बढ़ी मांग; लेजर डिजाइन पर फिदा ग्राहक

Fri, 06 Nov 2026 12:25 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 06 Nov 2026 12:25 PM IST
सार

धनतेरस से पहले मथुरा के बर्तन बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। स्टील के साथ पीतल और तांबे के बर्तनों की मांग में उछाल है, जबकि लेजर डिजाइन वाले बर्तन और आकर्षक सेट ग्राहकों की पहली पसंद बन रहे हैं।
 

विज्ञापन
Mathura Utensil Market Sees Festive Rush Ahead of Dhanteras
बर्तन बाजार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में धनतेरस से पहले बर्तन बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोग घरों के लिए नए बर्तन खरीदने में जुटे हैं। स्टील के साथ पीतल और तांबे के बर्तनों की भी अच्छी मांग है। दुकानों पर पारंपरिक बर्तनों के अलावा आधुनिक डिजाइन के बर्तन भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। खासकर लेजर डिजाइन वाले बर्तन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन




बाजार में स्टील के बर्तनों की कीमत 220 से 700 रुपये प्रति किलो तक है। इनकी गुणवत्ता 202, 304 और 430 ग्रेड के आधार पर तय होती है। वहीं पुरानी पीतल 700 से 850 रुपये और नई पीतल 1000 से 1800 रुपये प्रति किलो बिक रही है। पुराने तांबे का भाव 1000 से 1300 रुपये और नए तांबे की कीमत 1700 से 2200 रुपये प्रति किलो तक है। बर्तनों की दुकानों पर अधिकांशत: ग्राहक पूजा में प्रयोग होने वाले आवश्यक पात्र खरीद रहे हैं। इस समय दीप लालटेन काफी पसंद आ रही है। संवाद
विज्ञापन


बर्तन कारोबारी शुभम अग्रवाल का कहना है कि धनतेरस को लेकर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। स्टील के साथ पीतल और तांबे के बर्तनों के बारे में भी लोग जानकारी ले रहे हैं। आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं बर्तन कारोबारी तुलसी गंगवानी ने बताया कि इस बार लेजर डिजाइन वाले बर्तनों की मांग अधिक है। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार बर्तनों के सेट खरीद रहे हैं। धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed