बंदरों के खौफ ने मौत के मुंह में धकेला: एमबीबीएस का छात्र डरकर पांचवीं मंजिल से गिरा, उपचार के दौरान तोड़ा दम
एक निजी विश्वविद्यालय के हॉस्टल की पांचवी मंजिल से बंदरों के डर से गिरकर एमबीबीएस छात्र वैभव गौड़ की मौत हो गई। परिजन ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर शव भोपाल ले गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से बंदरों के खौफ से गिरकर घायल हुए एमबीबीएस छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजन में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और छात्र के शव को परिजन भोपाल ले गए।
थाना मगोर्रा क्षेत्र के एक निजी विश्वविद्यालय में बंदरों के खौफ से पांचवीं मंजिल से 22 वर्षीय एमबीबीएस छात्र वैभव गौड़ गिर गया था। घायल वैभव गौड़ की सोमवार की देर रात करीब 1 बजे फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजन में कोहराम मच गया। वहीं मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने मना कर दिया और शव को परिजन भोपाल स्थित घर पर ले गए।
जानकारी के अनुसार, मगोर्रा के एक निजी विश्वविद्यालय के हॉस्टल परिसर में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र वैभव गौड़ पुत्र मुकेश गौड़ सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे कमरे के सामने घूम रहा था। तभी अचानक बंदर आ गया था। बंदर के डर से भयभीत होकर एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र वैभव गौड़ पांचवीं मंजिल से गिर गया था और बुरी तरह से घायल हो गया।
घटना से विश्वविद्यालय परिसर के अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन लोगों ने छात्र को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां उपचार चल रहा था। छात्र की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने रात 10 बजे फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया था।
देर रात करीब 1 बजे छात्र वैभव गौड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पांच मंजिल से गिरे एमबीबीएस छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।