{"_id":"6aa91cde0b7af7396c0aa29a","slug":"unknown-man-allegedly-bites-devotee-woman-s-nose-during-giriraj-parikrama-flees-with-nose-ring-govardhan-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन में श्रद्धालु संग पाप: युवक ने अचानक बोला हमला, दांतों से काट ली नाक; परिक्रमा लगाने के दौरान हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन में श्रद्धालु संग पाप: युवक ने अचानक बोला हमला, दांतों से काट ली नाक; परिक्रमा लगाने के दौरान हुई घटना
Tue, 15 Sep 2026 03:54 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 15 Sep 2026 03:54 PM IST
सार
गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा के दौरान अंजान युवक ने मुंबई निवासी श्रद्धालु युवती की नाक कथित तौर पर दांतों से काट दी। हमले में युवती लहूलुहान हो गई और आरोपी उसकी नाक में पहनी लौंग लेकर फरार हो गया, पुलिस सीसीटीवी से तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
युवती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मनगरी गोवर्धन में मंगलवार को गिरिराज परिक्रमा के दौरान सनसनीखेज घटना सामने आई। बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिराज तलहटी में एक अंजान युवक ने परिक्रमा कर रही मुंबई निवासी कश्मीरी पंडित मूल की श्रद्धालु युवती पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने युवती की नाक को दांतों से काट लिया। हमले में युवती लहूलुहान हो गई। वारदात के बाद आरोपी उसकी नाक में पहनी लौंग भी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंची और युवती से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावर की पहचान हो सके।
बताया गया है कि श्रद्धालु युवती पिछले करीब छह माह से गोवर्धन में रह रही थी। वह छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप एक कॉलोनी में ठहरी हुई थी और प्रतिदिन गिरिराज महाराज की परिक्रमा करती थी। मंगलवार को वह बड़ी परिक्रमा मार्ग से परिक्रमा कर रही थी, तभी अंजान युवक ने कथित तौर पर अचानक उस पर हमला कर दिया। अचानक हुई इस वारदात से युवती घबरा गई और मदद के लिए चीख-पुकार मच गई।
उसके चेहरे और कपड़ों पर खून लग गया। घटना के बाद परिक्रमा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोवर्धन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी युवक कौन था और उसने युवती पर हमला क्यों किया। सी ओ अनिल कुमार का कहना है कि जांच के बाद घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।