फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Poster War Against Akhilesh and Mulayam Sparks Political Row  Mathura

UP: 'दिल में बाबर, मुंह में राम...', मथुरा-वृंदावन में लगा दिए ऐसे पोस्टर, सपा नेताओं का खौल उठा खून

Tue, 14 Jul 2026 11:53 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 11:53 AM IST
सार

मथुरा-वृंदावन में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पोस्टरों पर लिखे नारों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। सपा नेताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Poster War Against Akhilesh and Mulayam Sparks Political Row  Mathura
विवादित पोस्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा-वृंदावन में मंगलवार सुबह विवादित होर्डिंग लगाए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। गोवर्धन चौराहे के निकट हाईवे और एफसीआई के पास लगे होर्डिंग में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धर्म विशेष की टोपी पहने हुए दर्शाया गया है। होर्डिंग पर दिल में बाबर, मुख में राम जैसे आपत्तिजनक नारे भी लिखे थे। सुबह लोगों की नजर इन होर्डिंगों पर पड़ते ही उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की छवि धूमिल करने और राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की साजिश बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोवर्धन चौराहे तथा एफसीआई के निकट लगे दोनों होर्डिंग तत्काल हटवा दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवादित होर्डिंग किसने लगाए। हालांकि मंगलवार रात की ही यह कृत्य किया गया है। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह सुनियोजित साजिश के तहत समाजवादी पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व की छवि खराब करने का प्रयास है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन इस प्रकार की आपत्तिजनक हरकतें सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत हैं। इसी तरह के विवादित पोस्टर अयोध्या और बाराबंकी में भी लगाए गए हैं। मथुरा में पोस्टर हटाए जाने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed