फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saint murdered over dating app

Mathura News: डेटिंग ऐप के चक्कर में हुई थी संत की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Saint murdered over dating app
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम ने सनातन शरण उर्फ सुनील त्रिपाठी हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के टांग में गोली लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को डेटिंग ऐप से फंसाते थे। सुनसान इलाकों में बुलाकर लोगों के साथ लूट करते थे। विरोध करने पर हत्या कर देते थे।
विज्ञापन

शनिवार रात थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार की टीम और सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि थाना जैत में दर्ज हत्या और लूट के मामले से जुड़े आरोपी सुनरख-नगला कीकी रोड पर किसी वारदात की फिराक में हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सियाराम और रवि के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही दोनों मौके पर गिर गए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों के साथ सचिन को भी गिरफ्तार किया है। तीन बदमाश थाना बरसाना के गांव कमई के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने सनातन शरण उर्फ सुनील त्रिपाठी की हत्या और लूट की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, पांच कारतूस, 30 हजार रुपये नकद, लूटा गया फोन, एटीएम कार्ड और घटना में प्रयुक्त हाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने हत्या के बाद सुनील के मोबाइल और एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर विभिन्न खातों व क्यूआर कोड के माध्यम से 2.04 लाख रुपये भी अपने खातों में ट्रांसफर किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने बताया आरोपी एक संगठित गिरोह बनाकर डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। सुनसान स्थानों पर बुलाकर उनके साथ लूटपाट और मारपीट करते थे। वारदात की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर एटीएम और मोबाइल के जरिए बैंक खातों से रकम निकाल लेते थे। विरोध करने या पुलिस में शिकायत की बात करने पर हत्या तक कर देते थे। पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को सुनरख के जंगल में सनातन शरण की हत्या कर उनका शव फेंक दिया गया था।

--

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं प्राथमिकी

चौमुहां। पुलिस द्वारा गिफ्तार किए आरोपियों पर पहले से कई प्राथमिकी दर्ज हैं। सियाराम के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण आदि की पांच प्राथमिकी थाना बरसाना में दर्ज हैं। रवि के खिलाफ थाना जैत में हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी आदि की चार प्राथमिकी थाना छाता और जैत में दर्ज हैं। वहीं सचिन के खिलाफ भी थाना जैत और बरसाना में हत्या, लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed