{"_id":"6ae4f4b13da6264a8c0e39d0","slug":"shri-krishna-janmasthan-to-verify-the-purity-of-donated-metal-mathura-news-c-369-1-mt11022-155116-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पीईटी: पेपर रहा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पीईटी: पेपर रहा आसान
विज्ञापन
मथुरा। आसान से मध्यम पेपर देख चेहरे खिले तो वहीं लंबे सफर और खराब मौसम ने अभ्यर्थियों की परीक्षा ली। अभ्यर्थियों ने पेपर का स्तर आसान से मध्यम बताया, लेकिन इसमें पूछे गए करंट अफेयर्स और डीआई (डेटा इंटरप्रिटेशन) के कुछ कैलकुलेटिव सवालों ने थोड़ा वक्त लिया। हालांकि, मौसम खराब होने और आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से कराई जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) -2026 का शुक्रवार को दूसरा चरण था। केंद्रों पर कड़ी जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन, हैंड मेटल डिटेक्टर से चेक करने के बाद प्रवेश दिया गया। कुछ अभ्यर्थी रिमझिम बारिश में भीगते हुए केंद्र पर पहुंचे। जंक्शन के प्रथम प्रवेश द्वार पर बनाए गए होल्डिंग एरिया में अभ्यर्थी बारिश से बचाव करते नजर आए।
अभ्यर्थियों ने बताया कि हिंदी, रीजनिंग और गणित के प्रश्न सामान्य और मॉडरेट स्तर के थे। कैलेंडर और अन्य रीजनिंग के सवाल काफी आसान थे, जिससे को पेपर हल करने में आसानी हुई।
विज्ञापन
इतिहास व राजनीति से मौर्य साम्राज्य, मुगल काल, गुप्त वंश की प्रशस्तियां और भारतीय संविधान के अनुच्छेदों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। विज्ञान व भूगोल में पादप ऊतक, रासायनिक सूत्र, कर्नाटक के जलप्रपात और भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े सवाल थे। गणित व रीजनिंग में सांख्यिकी, लाभ-हानि, डेटा इंटरप्रिटेशन (लाइन ग्राफ और टेबल) और प्रतिशत पर आधारित तार्किक प्रश्नों ने अभ्यर्थियों का ज्ञान परखा। अंग्रेजी व्याकरण में पैसिव वॉयस, पार्ट्स ऑफ स्पीच और समानार्थी-विलोम शब्द पूछे गए। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण संपन्न हो गई है।
उपस्थिति का आंकड़ा
जनपद के 33 परीक्षा केंद्रों में कुल 14136 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 62.37 फीसदी (8817 उपस्थित, 5319 अनुपस्थित) और द्वितीय पाली में 63.70 फीसदी (9005 उपस्थित, 5131 अनुपस्थित) अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
-- -
पेपर ठीक था, रीजनिंग और हिंदी के सवाल बहुत अच्छे और सरल आए थे, बस 2025 के करंट अफेयर्स और डीआई के कैलकुलेशन में थोड़ा समय लगा। - राजेश भारती, कानपुर
बारहवीं पूरी की है और एक बिगिनर के रूप में डीआई और रीजनिंग पूरी कर ली, करंट अफेयर्स का पोर्शन थोड़ा कठिन लगा क्योंकि उसे पढ़ा नहीं था। - मनीष कुमार, झांसी
पेपर बहुत ज्यादा आसान था, करंट अफेयर्स के कुछ सवाल ऐसे थे जिन्होंने थोड़ा घुमाया। विज्ञान व भूगोल से भी पूछे गए सवाल ठीक थे। माैसम खराब होने से आने में परेशानी का सामना करना पड़ा। - शिवम कुमार, कानपुर
सुबह से खराब माैसम और बारिश ने परेशान कर दिया था लेकिन अच्छा पेपर देख सारी परेशानी खत्म हो गई। जीएस मॉडरेट और हिंदी बहुत आसान आई थी। इतिहास व राजनीति से भी अच्छे सवाल पूछे गए थे। - संस्कार गुप्ता, झांसी