{"_id":"6a872278e4d5a81496063f2b","slug":"sugar-prices-surge-by-20-21-per-kg-in-a-month-household-budgets-hit-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sugar Price: चीनी पहली बार हुई इतनी महंगी, जानें प्रति किलो कितने बढ़े दाम; खरीदने से पहले सौ बार सोचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sugar Price: चीनी पहली बार हुई इतनी महंगी, जानें प्रति किलो कितने बढ़े दाम; खरीदने से पहले सौ बार सोचेंगे
Fri, 21 Aug 2026 04:34 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 21 Aug 2026 04:34 AM IST
सार
चीनी के दाम एक महीने में 20-21 रुपये प्रति किलो तक बढ़ने से आम उपभोक्ताओं और गृहिणियों का रसोई बजट बिगड़ गया है। बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों ने सरकार से बाजार की निगरानी कर चीनी के दामों पर नियंत्रण की मांग की है।
विज्ञापन
चीनी
- फोटो : संवाद
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महंगाई की मार से पहले से ही परेशान लोगों की मुश्किलें चीनी के बढ़ते दाम ने और बढ़ा दी हैं। चीनी के भाव में एक महीने में 20-21 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी होने से गृहणियों का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने सरकार से हस्तक्षेप कर दामों पर नियंत्रण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
गृहिणी स्नेह कुमारी व ललिता देवी ने बताया कि चीनी के दाम बढ़ने से रसोई का खर्च बढ़ गया है। चाय व घरेलू उपयोग में चीनी आवश्यक है। पहले ही खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों व चीनी महंगी होने से बजट बिगड़ गया है। सुनीता व अनीता ने बताया महंगाई का असर रोजमर्रा की हर चीज पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी के दाम में बेतहाशा वृद्धि से आम परिवारों की परेशानी बढ़ी है। सरकार को दामों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए, आम जनता को लोगों को राहत मिल सके। डौली और प्रीति ने बताया कि चीनी के बढ़े भाव से हर व्यक्ति प्रभावित है। सभी बढ़ती महंगाई चिंतित हैं।
रसोई का बजट पहले से बिगड़ा हुआ है, चीनी ने और बिगाड़ दिया है। बढ़े भाव से हर व्यक्ति चिंतित हैं, बढ़ते भाव ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में चीनी की कीमतों की निगरानी की जाए, अनावश्यक मूल्य वृद्धि पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए। आम आदमी को महंगाई से राहत देने के लिए रोजमर्रा की जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम स्थिर रखना बेहद जरूरी है।